देहरादून में पार्टी कर लौट रहे थे हादसे में मारे गए 6 दोस्त; अलग हो गए थे सिर व मांस के लोथड़े
रिपोर्ट्स के मुताबिक, देहरादून (उत्तराखंड) में 11 नवंबर की रात सड़क हादसे में मारे गए 6 दोस्त पार्टी कर लौट रहे थे। हादसे के बाद एक शख्स द्वारा बनाए गए वीडियो में सड़क पर सिर और मांस के लोथड़े पड़े दिख रहे हैं। 7 दोस्तों की कार एक ट्रक से इतनी तेज़ टकराई थी कि उसकी छत उड़ गई थी।