देहरादून में मस्जिद निर्माण पर हंगामा; बजरंग दल ने रुकवाया काम, मुस्लिम संगठन से भिड़े
देहरादून (उत्तराखंड) के सेवला कलां में मस्जिद की तीसरी मंजिल पर चल रहे निर्माण को बजरंग दल ने अवैध बताते हुए रुकवा दिया। रिपोर्ट के अनुसार, मुस्लिम सेवा संगठन ने इसे मरम्मत कार्य बताया। जानकारी मिलते ही MDDA, पुलिस और नगर निगम अधिकारी मौके पर पहुंचे। बजरंग दल ने एक सप्ताह में कार्रवाई न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी।