देहरादून में रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया पटवारी, चबा डाले ₹500-₹500 के नोट

देहरादून (उत्तराखंड) में विजिलेंस टीम ने एक पटवारी को ₹2,000 की रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया जिसके बाद उसने हड़बड़ाहट में ₹500-₹500 के 4 नोट निगल लिए। 'एबीपी न्यूज़' के मुताबिक, इसके बाद विजिलेंस की टीम उसे अस्पताल ले गई और पेट का अल्ट्रासाउंड कराया लेकिन उसमें नोट नहीं दिखे। हालांकि, आरोपी के खिलाफ विजिलेंस के पास और सबूत हैं।

Load More