देहरादून में लैब अटेंडेंट की परीक्षा में अभ्यर्थी ब्लूटूथ से कर रहे थे नकल, 17 हुए गिरफ्तार
देहरादून (उत्तराखंड) में सीबीएसई द्वारा आयोजित नवोदय विद्यालय समिति/लैब अटेंडेंट प्रतियोगी परीक्षा में नकल की साज़िश को नाकाम करते हुए पुलिस ने 17 अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि अभ्यर्थी ब्लूटूथ डिवाइस को जूतों और शरीर पर छुपाकर परीक्षा केंद्रों में नकल करने की कोशिश कर रहे थे। यह गिरफ्तारियां अलग-अलग परीक्षा केंद्रों से हुई हैं।