'दंगल' फेम ज़ायरा वसीम के पिता का हुआ निधन

फिल्म 'दंगल' में काम कर चुकीं ज़ायरा वसीम के पिता ज़ाहिद वसीम का निधन हो गया है। ज़ायरा वसीम ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "लोग उन्हें (पिता) अपनी दुआओं में याद रखें। दुआ करें कि अल्लाह उनकी कमियों को माफ कर दें और उनकी कब्र को आराम की जगह बनाएं।" उनके पिता के निधन का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है।

Load More