दंगाइयों से कराई जाएगी नूंह हिंसा में हुए हर एक नुकसान की भरपाई: हरियाणा के सीएम
हरियाणा के नूंह में सांप्रदायिक झड़पों के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा है कि वहां हुए हर एक नुकसान की भरपाई दंगाइयों से ही कराई जाएगी। उन्होंने कहा, "नूंह की घटना के हर एक अपराधी को कानून के माध्यम से उसके अंजाम तक पहुंचाया जाएगा।" राज्य में हिंसा को लेकर अब तक 116 लोग गिरफ्तार किए गए हैं।