दंगाइयों से मिलीभगत के आरोप में ब्राज़ीलियाई राष्ट्रपति आवास से 40 सैनिक हुए निष्कासित
ब्राज़ीलियाई राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला डी सिल्वा ने दंगाइयों के साथ मिलीभगत करने के आरोप में राष्ट्रपति आवास से 40 सैनिकों को निष्कासित कर दिया है। उन्होंने 8 जनवरी को ब्रासीलिया में सरकारी भवनों पर धावा बोलने वाले दंगाइयों के खिलाफ कार्रवाई करने में असफल होने पर सेना की आलोचना की। राष्ट्रपति ने कर्मचारियों की समीक्षा के आदेश भी दिए।