दंगों के पीछे अमेरिका व इज़रायल का हाथ: ईरान में महिला की मौत के बाद हुए प्रदर्शन पर खामनेई
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामनेई ने 22-वर्षीय युवती महसा अमिनी की पुलिस हिरासत में हुई मौत के बाद हुए विरोध प्रदर्शनों को लेकर कहा है, "यह दंगे सुनियोजित थे।" उन्होंने कहा, "इन दंगों के पीछे अमेरिका व फर्ज़ी यहूदी शासन (इज़रायल) और उनके पेड एजेंट्स का हाथ था।" खामनेई ने अमिनी की मौत को 'दुखद घटना' करार दिया।