दंतेवाड़ा धमाके के मास्टरमाइंड की तस्वीर जारी, 10 जवान हुए थे शहीद
पुलिस ने दंतेवाड़ा (छत्तीसगढ़) में हुए आईईडी धमाके के मास्टरमाइंड जगदीश की तस्वीर जारी करते हुए हमले में शामिल नक्सलियों के सिर पर नगद इनाम घोषित किया है। बकौल रिपोर्ट्स, मामले में 12 नक्सलियों पर एफआईआर कर 2 को गिरफ्तार किया गया है और इस हमले में जगदीश की पत्नी भी शामिल थी। हमले में 10 जवान शहीद हुए थे।