दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 1 रन से हार के बाद रो पड़े नेपाल के खिलाड़ी और फैन्स
टी20 विश्व कप 2024 में शनिवार (भारतीय समयानुसार) को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आखिरी गेंद पर मिली 1 रन से हार के बाद नेपाल के कई खिलाड़ी और फैन्स रो पड़े। पूर्व दक्षिण अफ्रीकी पेसर डेल स्टेन ने कहा, "मैंने लोगों को स्टैंड्स में रोते हुए देखा। इससे पता चलता है कि यह उनके लिए कितना मायने रखता है।"