दक्षिण अफ्रीका के प्रमुख हिंदू नेता अश्विन त्रिकमजी का 80 वर्ष की उम्र में हुआ निधन
दक्षिण अफ्रीका के प्रमुख हिंदू नेता और वकील अश्विन त्रिकमजी का गुरुवार को बीमारी के चलते 80 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा ने त्रिकमजी ने दुख जताया है। त्रिकमजी दक्षिण अफ्रीकी हिंदू महासभा के अध्यक्ष और '1860 हेरिटेज सेंटर' के बोर्ड निदेशक थे व नैशनल रिलिजिस लीडर्स फोरम' के पहले अध्यक्ष थे।