जोहानसबर्ग के पास बार में हुई फायरिंग में 17 लोगों की मौत, 15 घायल

दक्षिण अफ्रीका के जोहानसबर्ग के दक्षिण-पश्चिम में वेडेला टाउनशिप स्थित एक बार में शनिवार रात 8 हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग की जिसमें 17 लोगों की मौत हो गई जबकि 15 घायल हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मृतकों में 4 महिलाएं शामिल हैं और हमलावरों ने पहले बाहर शराब पी रहे लोगों पर गोलियां चलाईं फिर अंदर जाकर लोगों को निशाना बनाया।

Load More