दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका को 233 रनों से हराया, WTC अंकतालिका में लगाई लंबी छलांग
दक्षिण अफ्रीका ने शनिवार को डरबन में पहले टेस्ट के चौथे दिन श्रीलंका को 233 रनों से हरा दिया और 2 मैचों की टेस्ट सीरीज़ में 1-0 की बढ़त बना ली। इसके साथ ही डब्ल्यूटीसी की अंकतालिका में दक्षिण अफ्रीका 5वें स्थान से छलांग लगाकर दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। उसने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे स्थान पर धकेल दिया है।