दक्षिण अफ्रीका में डॉक्टर की गलती से महिला को हुआ खतरनाक स्टीवंस-जॉनसन सिंड्रोम
दक्षिण अफ्रीका की रहने वाली 39-वर्षीय चैरिटी गुमेदे ने बताया है कि एक डॉक्टर द्वारा लिखी गई दवा के साइडइफेक्ट्स के कारण खतरनाक स्टीवंस-जॉनसन सिंड्रोम हो गया। इसके बाद डॉक्टरों ने उसके बचने की संभावना 1% बताई थी लेकिन उसने हार नहीं मानी। गुमेदे ने कहा, "मेरी त्वचा शरीर से उधड़ रही थी...यह किसी डरावनी फिल्म जैसा अनुभव था।"