दक्षिण अफ्रीका में मीट की तलाश में सुपरमार्केट में घुसा शेर, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
दक्षिण अफ्रीका से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है जिसमें मीट की तलाश में एक शेर सुपरमार्केट में घुस आया और मीट के पैकेट्स को फाड़ने लगा। यह पूरी घटना सुपरमार्केट के सीसीटीवी में कैद हुई है। शॉप में शेर के घुसने से अफरा-तफरी मच जाती है। हालांकि, शेर ने किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया।