दक्षिण अफ्रीका में शिकारी पक्षियों की आधी से अधिक प्रजातियों की संख्या घटी: स्टडी
'द कन्वरसेशन' में प्रकाशित स्टडी के मुताबिक, दक्षिण अफ्रीका में शिकारी पक्षियों की आबादी अन्य प्रजातियों की तुलना में तेज़ी से घट रही है। बकौल स्टडी, शिकारी पक्षियों की आबादी कम होती है और धीरे-धीरे प्रजनन करते हैं। शोधकर्ताओं ने 2009-2025 के आंकड़ों के विश्लेषण में पाया कि 26 में से 13 प्रजातियों (50%) की संख्या में उल्लेखनीय गिरावट आई।