दक्षिण एशिया के लिए भारत बेहद अहम, यह बिल्कुल केंद्र में है: पाकिस्तानी मंत्री
एशिया सोसाइटी के एक कार्यक्रम में पाकिस्तानी मंत्री अहसान इकबाल चौधरी ने दक्षिण एशिया में भारत की अहम भूमिका को स्वीकारा है। उन्होंने कहा, “दक्षिण एशिया के सुचारू रूप से काम करने के लिए भारत की महत्वपूर्ण भूमिका है...भारत दक्षिण एशिया के बिल्कुल केंद्र में है...और सभी देश उसकी परिधि में हैं।” उन्होंने कहा कि भारत भी यह समझता है।