एक्सपर्ट्स के मुताबिक, दक्षिण कोरिया के प्लेन क्रैश में दो क्रू मेंबर इसलिए बचे क्योंकि वे विमान के पिछले हिस्से में थे। टाइम पत्रिका की 35 विमान दुर्घटनाओं पर हुई एक स्टडी में बताया गया था कि विमान के पिछले हिस्सों में लोग कम मारे जाते हैं। पिछली सीटों पर मृत्यु दर 32% जबकि बीच के हिस्से में 39% थी।