दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ने स्वीकार किया रक्षा मंत्री का इस्तीफा
दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक येओल ने गुरुवार को रक्षा मंत्री किम योंग-ह्यून का इस्तीफा स्वीकार कर लिया। वहीं, सऊदी अरब में देश के राजदूत चोई ब्युंग ह्यूक को नया रक्षा मंत्री नामित किया गया है। राष्ट्रपति येओल ने मंगलवार को इमरजेंसी मार्शल लॉ की घोषणा की थी जिसे 6 घंटे के अंतर ही वापस ले लिया गया था।