दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव हुआ रद्द
दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक येओल के खिलाफ लाए गए महाभियोग प्रस्ताव को रद्द कर दिया गया है। देश में मार्शल लॉ घोषित करने को लेकर विपक्षी दलों ने यून के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पेश किया था। गौरतलब है कि महाभियोग पर वोटिंग से पहले सत्ताधारी पार्टी के सांसदों ने सदन से वॉकआउट कर दिया था।