दक्षिण कोरिया के वैज्ञानिकों ने पैरालाइज़्ड लोगों के लिए बनाया आयरन मैन जैसा रोबोट
दक्षिण कोरिया के डेजॉन में एडवांस्ड इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस ऐंड टेक्नोलॉजी के वैज्ञानिकों ने पैरालाइज़्ड लोगों के लिए आयरन मैन जैसा रोबोट बनाया है। यह रोबोट पैराप्लेजिक (जो चल नहीं सकते) लोगों के पास जाकर खुद को उनके शरीर से जोड़ लेता है जिसके बाद यह उन्हें चलने, रुकावटों को पार करने और सीढ़ियां चढ़ने में मदद करता है।