दक्षिण कोरिया ने बाढ़ प्रभावित उत्तर कोरिया को मदद देने की पेशकश की
दक्षिण कोरिया ने भारी बारिश और बाढ़ से प्रभावित उत्तर कोरिया की मदद के लिए सहायता सामग्री भेजने की पेशकश की है। हालांकि, उत्तर कोरिया ने फिलहाल दक्षिण कोरिया के इस प्रस्ताव पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बाढ़ से उत्तर कोरिया में हज़ारों घर प्रभावित हैं और करीब 1,500 लोगों की मौत हो गई है।