दक्षिण कोरिया में अचानक ढहा पुल, सामने आया हादसे का भयावह वीडियो
दक्षिण कोरिया में मंगलवार को एक्सप्रेसवे निर्माण स्थल पर एक पुल के ढह जाने से 2 लोगों की मौत हो गई और 5 लोग घायल हो गए हैं। हादसे का भयावह वीडियो सामने आया है जिसमें पुल का हिस्सा अचानक से गिरता दिख रहा है। प्रशासन के अनुसार, कई लोगों के मलबे में दबे होने की भी सूचना है।