दक्षिण कोरिया में एक कप को लेकर स्टारबक्स के मुख्यालय पर क्यों पड़ा छापा?

दक्षिण कोरिया पुलिस ने बुधवार को स्टारबक्स कोरिया के मुख्यालय पर उसके 'टैंक डे' री-यूज़ेबल कप प्रमोशनल कैंपेन को लेकर छापा मारा। आरोप है कि इस अभियान ने 1980 के ग्वांगजू विद्रोह के पीड़ितों का अपमान किया जिसमें सैन्य कार्रवाई के दौरान 100 से ज़्यादा लोगों की मौत हुई थी। कंपनी ने कैंपेन के लिए माफी मांगी है।

Load More