दक्षिण कोरिया में महाभियोग का सामना कर रहे राष्ट्रपति को किया गया गिरफ्तार
दक्षिण कोरिया के अधिकारियों ने महाभियोग का सामना कर रहे राष्ट्रपति यून सुक येओल को गिरफ्तार कर लिया है। जांचकर्ताओं के अनुसार, येओल को 3 दिसंबर को देश में मार्शल लॉ घोषित करने को लेकर विद्रोह के आरोपों में गिरफ्तार किया गया है। येओल ने कहा कि 3,000 पुलिसकर्मी उन्हें गिरफ्तार करने के लिए उनके आवास पर पहुंचे थे।