दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ने 6 घंटे में वापस लिया इमरजेंसी मार्शल लॉ लागू करने का फैसला
दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति यून सुक येओल ने मंगलवार को मार्शल लॉ लागू करने के 6-घंटे बाद ही इसे हटाने का एलान कर दिया। यून की कैबिनेट ने मार्शल लॉ निरस्त करने के प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी। एलान के बाद प्रदर्शनकारियों ने खुशी मनाई और कहा, "हम जीत गए!" संसद ने मार्शल लॉ निरस्त करने के लिए मतदान किया था।