दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ने मार्शल लॉ को लेकर मांगी माफी, बोले- फिर नहीं करूंगा लागू
दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक येओल ने देश में मार्शल लॉ लागू करने के लिए माफी मांगते हुए कहा है कि वह दोबारा इसे लागू नहीं करेंगे। उनके महाभियोग पर मतदान से कुछ घंटे पहले येओल ने देश को संबोधित कर कहा, "इसके लागू होने से जनता को ऐंग्ज़ायटी और दिक्कतें हुईं। मैं इसके लिए माफी मांगता हूं।"