दक्षिण चीन में भारी बारिश के चलते आई बाढ़ व भूस्खलन से हुई 47 लोगों की मौत
चीन के दक्षिणी क्षेत्र में भारी बारिश के कारण आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन में कम-से-कम 47 लोगों की मौत हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुआंग्डोंग प्रांत में भूस्खलन की चपेट में आने से कई दर्जन लोगों के घायल होने की आशंका जताई जा रही है। वहीं, मौत का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है।