दक्षिण चीन सागर में फिलीपींस ने जानबूझकर जहाज़ से हमारे जहाज़ में मारी टक्कर: चीन
चीन ने फिलीपींस पर आरोप लगाते हुए कहा है कि फिलीपींस ने दक्षिण चीन सागर में जानबूझकर अपने जहाज़ से एक चीनी जहाज़ को टक्कर मारी है। चीन ने कहा, "फिलीपींस तट रक्षक जहाज़... चीनी सरकार की अनुमति के बिना नानशा द्वीप में जियानबिन रीफ के पास अवैध रूप से घुसे...और रोकने पर फिलीपींस के जहाज़ ने जानबूझकर टक्कर मारी।"