दक्षिण-पूर्व एशिया में सड़क हादसों में मरने वाले होते हैं 66% पैदल यात्री व बाइक चालक: WHO
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की दक्षिण-पूर्व एशिया की रीजनल डायरेक्टर सायमा वाज़ेद ने बताया है कि इस क्षेत्र में होने वाले कुल सड़क हादसों में होने वाली मौतों में 66% लोग पैदल यात्री, दोपहिया/तिपहिया वाहन और साइकल चालक होते हैं। वाज़ेद ने कहा कि सड़कों को सबसे अधिक जोखिम वाले लोगों को प्राथमिकता देते हुए डिज़ाइन करने की ज़रूरत है।