दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने अप्रेंटिस के 835 पदों पर निकाली भर्ती
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (एसईसीआर) ने बिलासपुर मंडल में अप्रेंटिस के 835 पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार 25 फरवरी से 25 मार्च तक आधिकारिक वेबसाइट scr.indianrailways.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों का चयन 10वीं और आईटीआई में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। आवेदन करने की आखिरी तारीख 25 मार्च है।