दक्षिण भारत के किन प्रसिद्ध मंदिरों में बैन है जींस और क्या है ड्रेस कोड?

आंध्र प्रदेश के तिरुपति बालाजी मंदिर, केरल के श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर और तमिलनाडु के रामेश्वरम स्थित रामनाथस्वामी मंदिर समेत दक्षिण भारत के कई प्रसिद्ध मंदिरों में जींस और वेस्टर्न कपड़े पहनकर जाने पर प्रतिबंध है। पद्मनाभस्वामी मंदिर में दर्शन के लिए पुरुषों को सफेद रंग की धोती (शर्ट-कुर्ता नहीं) व महिलाओं को मुख्य रूप से साड़ी पहननी होती है।

Load More