दक्षिण सूडान में प्लेन हुआ क्रैश, विमान में सवार सभी 14 लोगों की हुई मौत
दक्षिण सूडान की राजधानी जुबा में सोमवार को एक विमान क्रैश हो गया और उसमें सवार सभी 14 लोगों की मौत हो गई। देश के सिविल एविएशन अथॉरिटी के मुताबिक, प्रारंभिक रिपोर्ट्स से संकेत मिलता है कि खराब मौसम और कम दृश्यता के कारण विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ होगा। टेक-ऑफ करने के कुछ देर बाद विमान से संपर्क टूट गया था।