दक्षिण अफ्रीका की परिवहन मंत्री से जोहानसबर्ग हाईवे पर बंदूक की नोक पर की गई लूट

दक्षिण अफ्रीका की परिवहन मंत्री सिंडिसिवे चिकुंगा से जोहानसबर्ग हाईवे पर बंदूक की नोक पर लूटपाट करने का मामला सामने आया है। परिवहन मंत्रालय ने बताया कि सड़क पर बिछाई गईं ​कीलों के कारण मंत्री की कार पंक्चर हो गई और बदमाशों ने लूट को अंजाम दिया। बकौल चिकुंगा, आरोपियों ने लैपटॉप, फोन और उनके सुरक्षाकर्मियों के हथियार लूट लिए।

Load More