दक्षिण अफ्रीका के एडन मारक्रम ने जड़ा वनडे विश्व कप इतिहास का सबसे तेज़ शतक
दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज़ एडन मारक्रम ने शनिवार को वनडे विश्व कप इतिहास का सबसे तेज़ शतक जड़ा। 29-वर्षीय मारक्रम ने वनडे विश्व कप-2023 के अपने पहले मैच में श्रीलंका के खिलाफ 49 गेंदों पर शतक जड़कर यह रिकॉर्ड बनाया। पिछला रिकॉर्ड आयरलैंड के केविन ओ'ब्रायन के नाम था जिन्होंने 2011 में इंग्लैंड के खिलाफ 50 गेंदों में शतक जड़ा था।