दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20I मैच के लिए भारतीय प्लेइंग इलेवन आया सामने
दक्षिण अफ्रीकी कप्तान टेम्बा बवूमा ने गुवाहाटी में भारत के खिलाफ दूसरे टी20I मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया। भारत ने अपने पिछले मैच के प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है जबकि दक्षिण अफ्रीका ने एक बदलाव करते हुए स्पिनर तबरेज़ शम्सी की जगह तेज़ गेंदबाज़ लुंगी एनगिडी को शामिल किया है।