दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20I के लिए भारतीय प्लेइंग इलेवन का हुआ एलान
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने बुधवार को तिरुवनंतपुरम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20I सीरीज़ के पहले मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया। भारत ने अपने प्लेइंग इलेवन में अर्शदीप सिंह, ऋषभ पंत और रविचंद्रन अश्विन को शामिल किया है। वहीं, पीठ दर्द की शिकायत के कारण जसप्रीत बुमराह पहला टी20I नहीं खेल रहे हैं।