दक्षिण अफ्रीका के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी, ब्रिक्स समिट में लेंगे हिस्सा

विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22-24 अगस्त तक दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर रहेंगे जहां वह 15वें ब्रिक्स समिट में हिस्सा लेंगे। बकौल मंत्रालय, इसके बाद प्रधानमंत्री 25 अगस्त को ग्रीस के दौरे पर जाएंगे। गौरतलब है, दक्षिण अफ्रीका में होने वाले ब्रिक्स समिट में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी हिस्सा लेंगे।

Load More