दक्षिण अफ्रीका को हराकर 8वीं बार वनडे विश्व कप के फाइनल में पहुंचा ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया ने वनडे विश्व कप 2023 के दूसरे सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 3 विकेट से हराकर 8वीं बार वनडे विश्व कप के फाइनल में जगह बना ली है। ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को 49.4 ओवर में 212 रन पर ऑल-आउट कर 47.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। ऑस्ट्रेलिया अब रविवार को अहमदाबाद में भारत के खिलाफ फाइनल खेलेगा।

Load More