दक्षिण अफ्रीका ने तोड़ा वनडे में सर्वाधिक बार 400+ स्कोर बनाने का भारत का विश्व रिकॉर्ड
दक्षिण अफ्रीका ने वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक बार 400+ स्कोर बनाने का भारत का विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया है। दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुक्रवार को 50 ओवर में 416/5 रन बनाए और यह सातवीं बार है कि उसने वनडे में 400+ स्कोर बनाया। उसने भारत को पछाड़ा जिसने 6 बार वनडे में 400+ स्कोर बनाया है।