दक्षिण अफ्रीका ने दर्ज किया वनडे विश्व कप इतिहास का सबसे बड़ा टोटल
दक्षिण अफ्रीका ने शनिवार को वनडे विश्व कप इतिहास का सबसे बड़ा टोटल दर्ज किया। दिल्ली में श्रीलंका के खिलाफ मैच में दक्षिण अफ्रीका ने 428/5 का स्कोर दर्ज कर यह रिकॉर्ड बनाया। वनडे विश्व कप में पिछला सबसे बड़ा टोटल ऑस्ट्रेलिया के नाम था जिसने 4 मार्च 2015 को अफगानिस्तान के खिलाफ पर्थ में 417/6 का स्कोर बनाया था।