दक्षिण अफ्रीका ने भारत को दर्जनों चीते भेजने को लेकर डील साइन की
दक्षिण अफ्रीका ने भारत के साथ दर्जनों अफ्रीकी चीतों को स्थानांतरित करने को लेकर समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। दक्षिण अफ्रीका के पर्यावरण विभाग ने गुरुवार को बयान जारी कर कहा कि फरवरी 2023 में 12 चीतों को दक्षिण अफ्रीका से भारत लाया जाएगा। बकौल विभाग, ये चीते नामीबिया से लाए गए आठ चीतों के कुनबे में शामिल हो जाएंगे।