दक्षिण अफ्रीका में पुलिस स्टेशन के पीछे मिला 11 फीट का मगरमच्छ, किया गया रेस्क्यू
दक्षिण अफ्रीका में जानवरों का रेस्क्यू करने वाली एक संस्था ने बताया है कि मंडेनी के पास एक पुलिस स्टेशन के पीछे मगरमच्छ मिलने के बाद उनसे सहायता मांगी गई थी। उन्होंने बताया कि मगरमच्छ का रेस्क्यू कर लिया गया है और उसकी लंबाई 3.3 मीटर (लगभग 11 फीट) है। संस्था ने मगरमच्छ की तस्वीरें भी शेयर की हैं।