दक्षिण अफ्रीका में भारत की सबसे बड़ी टेस्ट हार के बाद कैसी दिखती है डब्ल्यूटीसी की अंकतालिका?
दक्षिण अफ्रीका की धरती पर गुरुवार को भारत की सबसे बड़ी टेस्ट हार के बाद विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) की अंकतालिका में भारत 44.44% अर्जित अंकों के साथ दूसरे स्थान से लुढ़ककर पांचवें नंबर पर आ गया है। डब्ल्यूटीसी (2023-2025) में अपनी पहली जीत दर्ज करने की बाद दक्षिण अफ्रीका 100% अर्जित अंकों के साथ शीर्ष पर आ गया है।