दक्षिण अफ्रीकी ऑल-राउंडर ड्वेन प्रिटोरियस ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास
दक्षिण अफ्रीकी ऑल-राउंडर ड्वेन प्रिटोरियस ने तत्काल प्रभाव से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। सीएसके से आईपीएल खेलने वाले 33-वर्षीय प्रिटोरियस ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 60 मैच खेलते हुए 77 विकेट हासिल किए और 536 रन बनाए। उनके नाम एक टी20I मैच में किसी दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज़ द्वारा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी प्रदर्शन (17-रन देकर 5-विकेट) का रिकॉर्ड दर्ज है।