दक्षिण अफ्रीकी धावक स्टीफन मोकोका ने अपनी पहली 50 किमी दौड़ में विश्व रिकॉर्ड तोड़ा

ऐबेखा (दक्षिण अफ्रीका) में विश्व एथलेटिक्स एलीट लेबल रोड रेस में दक्षिण अफ्रीकी धावक स्टीफन मोकोका ने 2 घंटे, 40 मिनट और 13 सेकेंड का समय लेते हुए पुरुषों की 50 किलोमीटर दौड़ का विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 37-वर्षीय मोकोका ने अपनी पहली 50 किलोमीटर दौड़ में इथियोपियाई धावक केटेमा बेकेले नेगासा द्वारा स्थापित रिकॉर्ड (2:42:07) को पीछे छोड़ा।

Load More