दक्षिण अफ्रीकी पेसर जेरल्ड कुत्ज़िया ने अपनी गर्लफ्रेंड से की शादी, शेयर कीं तस्वीरें
दक्षिण अफ्रीकी तेज़ गेंदबाज़ जेरल्ड कुत्ज़िया ने अपनी गर्लफ्रेंड हन्ना हैथॉर्न से शादी की है। जेराल्ड ने इंस्टाग्राम स्टोरीज़ में तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, "खुशनसीब हूं, ईश्वर का धन्यवाद।" गौरतलब है, जेराल्ड ने फरवरी 2023 में दक्षिण अफ्रीका के लिए अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू किया था और वनडे विश्व कप 2023 में उन्होंने 8 मैचों में 20 विकेट लिए थे।