दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज़ को मांकड की चेतावनी देकर हंसने लगे दीपक चाहर, वीडियो हुआ वायरल

तीसरे टी20I में दक्षिण अफ्रीकी पारी के 16वें ओवर में नॉन-स्ट्राइकर ट्रिस्टन स्टब्स के जल्दी क्रीज़ छोड़ने पर भारतीय पेसर दीपक चाहर रन-अप के दौरान रुक गए। चाहर ने स्टब्स को मांकडिंग की चेतावनी दी और हंसने लगे। एमसीसी के प्रभावी नियमों के तहत 1-अक्टूबर से 'मांकडिंग' को 'अनुचित खेल' की श्रेणी से हटाकर 'रन आउट' में लाया गया है।

Load More