दक्षिण कोरिया के सियोल में 3 अपार्टमेंट के लिए 10 लाख से अधिक लोगों ने बोली लगाई
सियोल (दक्षिण कोरिया) के गंगनम में एक नए अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स में 3 अपार्टमेंट के लिए 10 लाख से अधिक लोगों ने बोली लगाई है। महंगे अपार्टमेंट्स में शामिल 'द एच फर्स्टियर आईपार्क' 4 दशक पुराना है और इसका पुनर्निर्माण हुआ है। सरकारी नियमों के मुताबिक, जिन लोगों के पास लंबे समय से प्रॉपर्टी नहीं है उन्हें प्राथमिकता दी जाती है।