दक्षिण भारत में लोकसभा चुनाव में किस पार्टी ने जीतीं कितनी सीटें?
लोकसभा चुनाव-2024 में आंध्र प्रदेश में टीडीपी ने 16, वाईएसआर कांग्रेस ने 4 व बीजेपी ने 3 सीटें और कर्नाटक में बीजेपी ने 17 और कांग्रेस ने 9 सीटें जीती हैं। केरल में कांग्रेस ने 14 व आईयूएमएल ने 2, तमिलनाडु में डीएमके ने 22 व कांग्रेस ने 9 और तेलंगाना में बीजेपी व कांग्रेस ने 8-8 सीटें जीती हैं।